India
This article was added by the user . TheWorldNews is not responsible for the content of the platform.

Karnataka News: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू की दी कई योजनाओं की सौगात, कहा- शहर को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि बेंगलुरू को दीर्घकालिक दृष्टि से योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। हमारी सरकार इस संबंध में काम कर रही है। उन्होंने शहर में होर्डिंग और बैनर के उपयोग को रोकने पर भी जोर दिया।

बेंगलुरू, एएनआइ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai) ने बेंगलूरु में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर को दीर्घकालिक दृष्टि से योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। बोम्मई ने कहा, 'बेंगलुरु को योजनाबद्ध तरीके से दीर्घकालीन दृष्टि से विकसित किया जाएगा। नई योजनाएं बनाना जरूरी है। हमारी सरकार इस संबंध में काम कर रही है।' उन्होंने शहर में होर्डिंग और बैनर के उपयोग को रोकने पर भी जोर दिया और अधिकारियों को फ्लेक्स बैनर के अनधिकृत उपयोग को रोकने की सलाह दी।

खबर अपडेट की जा रही है...