India
This article was added by the user . TheWorldNews is not responsible for the content of the platform.

सुनील शेट्टी के पास आते थे अंडरवर्ल्ड से कॉल्स:बिना जान की परवाह किए देते थे जवाब; पुलिसवाले ऐसा करने से रोकते थे

सुनील शेट्टी ने एक रिसेंट इंटरव्यू में मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बात की है। सुनील ने कहा कि एक वक्त था जब उनके पास भी अंडरवर्ल्ड से कॉल आता था। कॉल पर धमकियां दी जाती थीं। हालांकि सुनील शेट्टी इन फोन कॉल्स से डरते नहीं थे।

सुनील का कहना है कि वे उल्टा उन लोगों को गाली बकते थे। पुलिस वाले उन्हें ऐसा करने से रोकते थे, लेकिन वे नहीं मानते थे। सुनील ने कहा कि उन्होंने लाइफ में कई ऐसी चीजें की हैं, जिसे उन्होंने कभी अपने बच्चों को नहीं बताया।

सुनील के पास अंडरवर्ल्ड के फोन आते थे
सुनील शेट्टी हाल ही में बार्बरशॉप विद शांतनु पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम ऐसे वक्त से गुजर रहे थे, जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड पनप रहा था। मेरे पास उन लोगों का कॉल आता था कि ये कर देंगे वो कर देंगे। मैं उन्हें उल्टा गाली देता था।

पुलिस वाले कहते थे कि आप उन लोगों से ऐसे बात मत किया करो। अगर वे नाराज हो गए तो कुछ भी कर सकते हैं। मैं उनसे कहता था कि अगर मैंने कुछ गलत नहीं किया तो डरना क्यों है। मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं, इसलिए ये सब बातें कभी अपने फैमिली के साथ शेयर नहीं किया।'

सुनील के मुताबिक, वे कभी भी अंडरवर्ल्ड के कॉल्स से डरे नहीं बल्कि हमेशा से उनका मुंहतोड़ जवाब दिया।

सुनील के मुताबिक, वे कभी भी अंडरवर्ल्ड के कॉल्स से डरे नहीं बल्कि हमेशा से उनका मुंहतोड़ जवाब दिया।

'अथिया और अहान को काफी सारी बातें नहीं पता'
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'मैंने अथिया और अहान को कभी नहीं बताया कि मैंने क्या-क्या किया है। मैंने कुछ क्रेजी काम किया है। ये सब काम करने में घायल भी होता था, लेकिन खुद से सही होकर वापस निकलता था। फिटनेस के नजरिए से देखा जाए तो समय से बड़ा डॉक्टर कोई नहीं होता। समय के साथ सभी घाव भर जाते हैं।'

बच्चों की अच्छी परवरिश मिले, इसके लिए दूसरी जगह शिफ्ट हुए सुनील
सुनील ने इस इंटरव्यू में आगे कहा, 'मेरे पिता ने हमारी अच्छी परवरिश के लिए मुंबई का लैमिंगटन रोड एरिया छोड़ दिया और नेपेंसिया रोड चले गए। उस एरिया में गैंग वगैरह चलता था। बिजनेस करने के लिए वो एरिया काफी अच्छा था, लेकिन बच्चों को उस एरिया में रखना सही नहीं था। अगर मैं उन्हें उस विशेष एज ग्रुप में बाहर जाने देता तो कहीं न कहीं वे इससे प्रभावित होते। उन्हें ऐसे एरिया में रखा गया जहां उनकी अच्छी स्कूलिंग हुई। वहां अच्छे लोगों के साथ पले बढ़े।'

सुनील शेट्टी का कहना है कि अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने अपने पिता की तर्ज पर मुंबई का लैमिंगटन रोड एरिया छोड़ दिया था।

सुनील शेट्टी का कहना है कि अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने अपने पिता की तर्ज पर मुंबई का लैमिंगटन रोड एरिया छोड़ दिया था।

बॉलीवुड पर मुंबई अंडरवर्ल्ड का कैसा था प्रभाव? समझिए
अंडरवर्ल्ड का बॉलीवुड से बहुत पुराना नाता रहा है। एक वक्त था जब फिल्म इंडस्ट्री पर पूरी तरह अंडरवर्ल्ड का प्रभाव हुआ करता था। आए दिन फिल्ममेकर्स और एक्टर्स को धमकी भरे कॉल्स आते थे। धमकी देने वालों में डॉन दाऊद इब्राहिम, रवि पुजारी, भरत नेपाली, छोटा राजन, छोटा शकील और इनके गुर्गे शामिल थे।

इस कहानी की शुरुआत करीम लाला, हाजी मस्तान जैसे सरगना से शुरू हुई थी, जिसमें बाद में दाऊद इब्राहिम से लेकर छोटा राजन जैसे कई नाम जुड़ते गए। यहां तक कि ये लोग फिल्म की फंडिंग भी करने लगे थे। अजय देवगन और इमरान हाशमी की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' की कहानी इसी के इर्द गिर्द है।

फिल्मों में पैसे लगाने के अलावा कास्टिंग से लेकर फिल्म की म्यूजिक तक में इनका सीधा दखल हुआ करता था। टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की हत्या अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों ने ही की थी। अंडरवर्ल्ड के साथ संपर्क में रहने की सजा संजय दत्त और ममता कुलकर्णी जैसे एक्टर्स भुगत भी चुके हैं।

ये तस्वीर दाऊद इब्राहिम और एक्ट्रेस मंदाकिनी की है। 90 के दशक में दोनों की नजदीकियों के काफी चर्चे थे।

ये तस्वीर दाऊद इब्राहिम और एक्ट्रेस मंदाकिनी की है। 90 के दशक में दोनों की नजदीकियों के काफी चर्चे थे।